
बेंगलुरु : डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल ने ‘गिफ्ट क्लियर विजन टू हर’ नाम से एक राष्ट्रव्यापी पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य देशभर में फैले अपने 280 से अधिक नेत्र अस्पतालों और दृष्टि देखभाल केंद्रों के माध्यम से दस लाख महिलाओं को मुफ्त नेत्र जांच और परामर्श प्रदान करना है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शुरू की गई इस पहल के तहत लोगों से आग्रह है कि वे अपने जीवन की हर महत्वपूर्ण महिला के लिए निःशुल्क नेत्र जांच का संकल्प लें। प्रतिभागी https://www.dragarwal.com/womens-day-2026/ पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करके या निःशुल्क नेत्र जांच के लिए नाम दर्ज कराने हेतु 9003888444 पर कॉल कर सकते हैं। नामांकन प्राप्त होने के बाद, अस्पताल की टीम नामित महिला से सीधे संपर्क करेगी और 8 से 31 मार्च, 2026 के बीच निकटतम डॉ. अग्रवाल नेत्र अस्पताल केंद्र में निःशुल्क जांच के लिए प्राथमिकता के आधार पर अपॉइंटमेंट बुक करेगी।डॉ. अश्विन अग्रवाल ने कहा, “अध्ययनों से पता चलता है कि लगभग 65 प्रतिशत भारतीय महिलाएं दृष्टि संबंधी समस्याओं के बावजूद नेत्र उपचार कराने में देरी करती हैं, जबकि अनुमानित 25 लाख महिलाएं घरेलू और आर्थिक समस्याओं के कारण हर साल दृष्टि हानि के जोखिम में रहती हैं।”बेंगलुरु स्थित डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजना वत्सा ने कहा, “इस अभियान के माध्यम से हम देशभर की महिलाओं के लिए निःशुल्क व्यापक नेत्र परीक्षण और परामर्श प्रदान कर रहे हैं। शुरुआती और नियमित नेत्र जांच दृष्टि हानि को रोकने, समय पर निदान सुनिश्चित करने और सही समय पर सही उपचार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”