
बेंगलुरु : उच्च-प्रदर्शन वाले स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू ने आईक्यू 15आर लॉन्च किया, जो रोजमर्रा के आराम के लिए डिज़ाइन किए गए परफेक्ट फिट डिज़ाइन में फ्लैगशिप की खूबियों को समेटे हुए है। काम, गेमिंग और मनोरंजन के बीच आसानी से स्विच करने वाले युवा पेशेवरों के लिए बनाया गया, आईक्यू 15आर फ्लैगशिप प्रदर्शन, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ और शानदार विज़ुअल को 6.59 इंच के डिस्प्ले में समाहित करता है, जिसे एक हाथ से इस्तेमाल करना बेहद आसान है।आईक्यू के हाई-परफॉर्मेंस पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए, आईक्यू 15आर स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 प्रोसेसर से लैस है, जो पूरे दिन तेज, रिस्पॉन्सिव और लगातार परफॉर्मेंस देता है। इसमें आईक्यू की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी को अल्ट्रा-स्लिम 7.90एमएम डिज़ाइन में पैक किया गया है – जो इसे 7600 एमएएच बैटरी वाला भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन बनाता है। आईक्यू की अपनी सुपरकंप्यूटिंग चिप क्यू2 इस सेगमेंट में सबसे स्थिर 144 एफपीएस गेमिंग अनुभव प्रदान करती है, जिससे गेमिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। फ्लैगशिप लाइनअप में सबसे नए एडिशन, आईक्यू 15आर के बारे में बात करते हुए, आईक्यू के सीईओ, निपुन मार्या ने कहा, “आईक्यू 15आर के साथ खासकर युवा पेशेवरों के लिए हमारा ध्यान इस बात पर है कि रोजमर्रा के जीवन में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस का अनुभव कैसा होना चाहिए। स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 को हमारी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ एकीकृत करके, हमने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो पूरे दिन लगातार और टिकाऊ परफॉर्मेंस देता है। आईक्यू 15आर सार्थक रूप से फ्लैगशिप क्षमता को एक ऐसे डिज़ाइन में लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो उपयोगकर्ताओं के दैनिक जीवन में सहजता से फिट बैठता है।”