आईसीसी ने किया ‘ह्यूमन्स फर्स्ट – एआई फॉरवर्ड फोरम’ का आयोजन

बेंगलुरु : इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) ने बेंगलुरु के रेडिसन ब्लू एट्रिया में ‘ह्यूमन्स फर्स्ट – एआई फॉरवर्ड फोरम’ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें उद्योग, शिक्षा, सरकार और स्टार्टअप जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों को एक साथ लाया गया ताकि कर्नाटक के एआई-संचालित भविष्य के लिए मानव-केंद्रित रोडमैप तैयार किया जा सके। “ह्यूमन फर्स्ट, एआई फॉरवर्ड – कर्नाटक के मानव-केंद्रित कौशल ब्लूप्रिंट का निर्माण” विषय पर आधारित इस शिखर सम्मेलन में नैतिक, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकास के साथ प्रौद्योगिकी के सामंजस्य की बढ़ती आवश्यकता पर बल दिया गया।आईसीसी की प्रौद्योगिकी एवं नवाचार संबंधी राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष अमिताभ रे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कार्य का भविष्य मानव और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सहयोग से निर्धारित होगा। उन्होंने कहा कि यद्यपि स्वचालन कुछ कार्यों को प्रभावित कर सकता है। एआई से उत्पादकता और आर्थिक स्थिरता दोनों को बढ़ावा मिले।किंड्रिल इंडिया के उपाध्यक्ष अनुज वैद्य ने अपने व्यावसायिक कार्यों में समावेश, विविधता और समानता को समाहित करने के लिए किंड्रिल की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने संगठनों से एआई प्रौद्योगिकियों को अपनाते समय प्रचार के बजाय उपयोगिता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि विविध और समावेशी टीमें बेहतर नवाचार और ग्राहक परिणाम प्रदान करती हैं।जैन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. चेनराज रॉयचंद ने भारत की अगली पीढ़ी के अनुकूलनीय, बहु-कुशल और नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रतिभाओं को विकसित करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए, कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन के सीईओ संजीव कुमार गुप्ता, आईएसएस ने डिजिटल नवाचार में राज्य के नेतृत्व और समावेशी विकास और सामाजिक प्रभाव के साथ एआई प्रगति को संरेखित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।आईसीसी कर्नाटक राज्य चैप्टर की प्रौद्योगिकी और नवाचार संबंधी विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष और किंड्रिल इंडिया के सीएफओ सुभाष वेंकटरमन ने उद्घाटन सत्र का सारांश प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *