
बेंगलुरु : कर्नाटक राज्य आर्मरेसलिंग एसोसिएशन (केएसएए) की छठी कर्नाटक राज्य आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन नेक्सस मॉल, कोरमंगला में हुआ।खोडेस परिवार के हरक्यूलिस के समर्थन और प्रायोजन से आयोजित इस चैंपियनशिप में शक्ति और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस चैंपियनशिप में कर्नाटक भर से 150 से अधिक आर्मरेसलर्स ने भाग लिया, जो शीर्ष सम्मान हासिल करने और जून 2026 में होने वाली प्रतिष्ठित अखिल भारतीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं की पहचान के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विजेताओं को राष्ट्रीय मंच पर कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर सफल प्रतियोगियों को अंतर्राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग महासंघ के तत्वावधान में जापान में आयोजित होने वाली विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। चैंपियनशिप में केएसएए के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें अध्यक्ष उज्ज्वल मुखिया, उपाध्यक्ष विमल गोपीनाथ, महासचिव राकेश मेघानी, बोर्ड सदस्य विजय माने, बोर्ड सलाहकार एमएच आबिद और टीम कप्तान गिरीश वी कुमार शामिल थे। द हाउस ऑफ खोडेस के वरिष्ठ अधिकारी ने पुरस्कार वितरित किए।