
बेंगलुरु : वृद्धजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विजय संभव फाउंडेशन ने शिविर आलोका फाउंडेशन और कावेरी हॉस्पिटल के सहयोग से संध्या सुरक्षा असहाय वृद्ध महिलाओं का आश्रय गृह में शिविर का आयोजन किया।
शिविर में लगभग 100 वृद्धजनों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। शिविर के दौरान नेत्र जांच, निःशुल्क चश्मों का वितरण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और बीएमआई की जांच के साथ-साथ सामान्य चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों में रोगों की समय रहते पहचान करना और उनके समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाना था।
कावेरी हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं। विजय संभव फाउंडेशन रवि, सोनल, जॉन, कैरोल, श्वेता और जितेंद्र ने स्वयंसेवक के रूप में सहयोग दिया। संध्या सुरक्षा के प्रसाद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विजय संभव फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था समाज के कमजोर और वंचित वर्गों, विशेषकर वृद्धजनों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।