
सोनालीका ने अपनी 30 वीं वर्षगाँठ की शानदार शुरुआत करते हुए अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के 10 महीनों के दौरान 1,51,604 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है। नई तकनीकियों से लैस हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों द्वारा सोनालीका ने विभिन्न क्षेत्रों में कृषि समृद्धि की है और यह बदलते कृषि परिदृश्य में निरंतर वृद्धि देने की कंपनी की क्षमता को दर्शाता है। सोनालीका ने हाल ही में अपने उद्देश्य ‘जीतने का दम’ को दोहराया है, जो पूरे देश में ब्रांड को मज़बूत करने के कार्यक्रम का हिस्सा है और विकास की रणनीति को दर्शाता है।
इस नई उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने कहा कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 10 महीनों में 1.51 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का अब तक का सबसे तेज़ आंकड़ा दर्ज करके हम बेहद प्रसन्न हैं। इससे हमें 2026 में अपने 30वीं वर्षगाँठ के लिए एक मज़बूत्त शुरुआत मिली है। यह हमारे इस सरल विश्वास की पुष्टि करता है कि निरंतर विकास मज़बूत बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित होता है और हमारे ब्रांड पर किसानों का भरोसा एक स्पष्ट प्रमाण है। इंजीनियरिंग से लेकर अमल करने तक हम जो भी निर्णय लेते हैं, उससे हम सुनिश्चित करते हैं कि किसान के खेतों में ज़्यादा उत्पादकता, भरोसा और बेहतर मूल्य प्राप्त हो।