स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जुड़े स्पर्श अस्पताल और वीएसएफ

बेंगलुरु : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विजय संभव फाउंडेशन (वीएसएफ) ने स्पर्श अस्पताल, सरजापुर रोड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में स्पर्श अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों में डॉ. नटराज एच एम, डॉ. स्वप्ना सुजीत जाधव, डॉ. मनीष एस. जी और डॉ. अदिति दत्तागुप्ता के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक देखभाल पर जोर दिया गया।

स्पर्श अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) रघुराम एमडी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल के प्रति संस्थागत समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल समन्वय सुबिन द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों की सराहना की गई।

विजय संभव फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि राजहंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस दौरान फाउंडेशन के स्वयंसेवकों — सोनल, जॉन ब्रिटो, कैरोल, विजय शंकर गुप्ता, नितीश नाथ, रमेश कुमार, हर्ष कुमार, हर्षा गुप्ता, विनोद, श्वेता, कृष्णा, प्रीतम, अक्षय और किरण कुमार — की सक्रिय उपस्थिति भी देखने को मिली।

यह साझेदारी भविष्य में स्वास्थ्य शिविरों, जांच कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से व्यापक प्रभाव डालने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। स्पर्श अस्पताल के मूल मंत्र द टच ऑफ लाइफ के साथ यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इस सहयोग से जीत संभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *