73 वर्षीय महिला के पेट के अंग छाती में पाए गए

फोर्टिस अस्पताल नागरभावी में न्यूनतम सर्जरी द्वारा किया इलाज

बेंगलुरु : एक अत्यंत दुर्लभ मामले में, नागरभावी स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने टाइप-चार हायटल हर्निया से पीड़ित 73 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया। महिला के पेट के अंग डायाफ्राम में बढ़े हुए छेद के माध्यम से छाती की गुहा में चले जाते हैं। नागरभावी स्थित फोर्टिस अस्पताल के सर्जन डॉ. प्रणव होन्नावर श्रीनिवासन और उनकी सर्जिकल टीम ने न्यूनतम चीर-फाड़ वाले शल्य चिकित्सा के माध्यम से ऑपरेशन किया।मरीज को पिछले तीन महीनों से तकलीफ हो रही थी, जिसके लिए उन्हें फोर्टिस नागरभावी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच से पता चला कि पेट के कई अंग छाती की गुहा में स्थानांतरित हो गए, साथ ही फेफड़ों के आसपास तरल पदार्थ जमा हो गया था।मरीज की उम्र, एंजियोप्लास्टी की रिपोर्ट और फेफड़ों की कमजोर कार्यक्षमता को देखते हुए, सर्जरी जोखिम भरी थी। इस तरह के गंभीर हायटल हर्निया से सांस लेने में कठिनाई, पाचन संबंधी समस्याएं और आसपास की संरचनाओं पर दबाव पड़ सकता है, जिससे अक्सर इलाज लंबा और चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हालांकि, डॉ. प्रणव के नेतृत्व में चिकित्सकों ने न्यूनतम चीर-फाड़ वाली सर्जिकल प्रक्रिया की योजना बनाई गई।इस पर डॉ. प्रणव होन्नावर श्रीनिवासन ने कहा: “यह एक उच्च जोखिम वाला मामला था। मरीज की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी द्वारा छोटे चीरों के माध्यम से हर्निया वाले अंगों को पेट की गुहा में वापस स्थापित किया गया। डायाफ्राम में बने छेद को जाली की सहायता से बंद किया गया और पुनरावृत्ति को रोकने और एसिड रिफ्लक्स को नियंत्रित करने के लिए निसेन फंडोप्लिकेशन नामक एक अतिरिक्त प्रक्रिया की गई। ऑपरेशन सफल रहा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *