सोनालीका ने दिसंबर की अब तक की सर्वाधिक कुल 12,392 ट्रैक्टर बिक्री की

बेंगलूरु : वर्ष 2025 के अंत में मज़बूत प्रदर्शन से ब्रांड की उन्नत कृषि समाधान पेश करने की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है, जो भारतीय किसानों के लिए उपज में बढ़ोतरी सुनिश्चित करते हैं।

जनवरी 2026 में भारत की ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वर्ष 2025 का शानदार समापन करते हुए दिसंबर की अब तक की सर्वाधिक कुल 12,392 ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की है। यह नया रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक वर्ष का बेहतरीन समापन है जो कंपनी द्वारा उन्नत प्रदर्शन और नए मुकाम से भरा रहा।

सोनालीका का यह नवीनतम प्रदर्शन भारतीय कृषि की विभिन्न परिस्थितियों के अनुरूप समाधान प्रदान करने पर ब्रांड के निरंतर ध्यान को दर्शाता है। आधुनिक तकनीक और डिज़ाइन से परिपूर्ण, प्रत्येक सोनालीका ट्रैक्टर मज़बूत गुणवत्ता का प्रतीक है जो किसानों को परिचालन विश्वसनीयता और दीर्घकालिक लाभ प्रदान करता है।

शानदार प्रदर्शन पर अपने विचार साझा करते हुए रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा कि दिसंबर में 12,392 ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, विभिन्न कृषि परिस्थितियों में हमारे हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों द्वारा दम प्रदान करने पर हमारे निरंतर फोकस को दर्शाती है। किसानों का मनोबल लगातार बढ़ा हुआ है क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में रबी की बुवाई का क्षेत्र काफी बढ़ा है, जो एक आशाजनक फसल भविष्य और नवीन मशीनरी द्वारा संचालित वृद्धि का संकेत देता है। जैसे-जैसे हम नए साल 2026 की ओर बढ़ रहे हैं, हम तकनिकी समाधानों के माध्यम से कृषि मशीनीकरण को गति देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं जो किसानों को एक सस्थाई भविष्य के निर्माण में सशक्त बनाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *