केएसआरपी जवानों के लिए वीएसएफ ने लगाया नेत्र जांच शिविर

बेंगलुरु । विजय संभव फाउंडेशन (वीएसएफ) ने आलोका विज़न फाउंडेशन के सहयोग से कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की 9वीं बटालियन के जवानों के लिए कमांडेंट कार्यालय, कुडलू परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में करीब 200 पुलिसकर्मियों की व्यापक नेत्र जांच की गई। इसका उद्देश्य जवानों में आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना था।

जांच के दौरान दृष्टिदोष से पीड़ित पाए गए 95 जवानों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार चश्मे वितरित किए गए। चश्मा वितरण कार्यक्रम में केएसआरपी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समुदाय स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए केएसआरपी अधिकारियों ने विजय संभव फाउंडेशन की टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर कमांडेंट थॉमस मैथ्यू एवं डिप्टी कमांडेंट नागेंद्र स्वामी ने फाउंडेशन के प्रतिनिधियों रवि राजहंस, जॉन ब्रिटो, विजय शंकर गुप्ता और हिमांशु जायसवाल को उनके निरंतर सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *